सरायपाली: पीकप ने मछली विक्रेता के बाईक को मारी ठोकर

सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में विकास ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मुण्डपहार में रहता है । कक्षा 12 वीं तक पढा है तथा मछली बेचने का काम करता है । दिनांक 22.04.2023 को सरायपाली से मछली बेच कर वापस अपने मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GU 7327 से घर मुण्डपहार जा रहा था जैसे ही पदमपुर मार्ग घुलघुली नाला के पास शाम करीब 06.00 बजे पहुंचा था कि सामने से पिकप वाहन क्रमांक CG 06 GU 1957 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GU 7327 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल सहित गिर गया एक्सीडेंट से दाहिने हाथ, कोहनी,कलाई,कंधा, दाहिने पैर में चोट आकर खुन निकल गया तथा मेरा मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GU 7327 पुरा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने
279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























