बसना: मिट्टी की बात पर मारपीट मामला दर्ज

बसना( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में प्यारेलाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बरबसपुर में रहता है खेती किसानी का काम करता है गांव मे नाला के पास बाडी है उसके बगल में महेन्द्र साहू का जमीन है दिनांक 23/04/2023 के शाम करीबन 07.00 बजे महेन्द्र साहू व उसका पुत्र नरेश साहू अपने जमीन मे मिट्टी पटवा रहा था जिसमें मिट्टी बाडी के तरफ भी आ रहा था जिस बात को लेकर आपत्ति की तो तुम मुझे मना करने वाले कौन होते हो कहकर नरेश साहू ने अश्लील गाली गुप्तार करने लगा गाली गलौच करने का विरोध करने पर महेन्द्र साहू व उसका पुत्र नरेश साहू ने कालर को पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तथा नरेश ने आंख के पास मुक्का से मार दिया व जान से मारने की धमकी दिया । जिससे आंख व पीठ में चोंट लगा है दर्द हो रहा है । घटना को गांव के बिहारी साहू देखे सूने एवं बीच बचाव किया है । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























