साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए चौकी प्रभारी

●भंवरपुर चौकी प्रभारी नरेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि
भंवरपुर।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर में पुलिस विभाग अंतर्गत पुलिस चौकी भंवरपुर के द्वारा छात्राओं को साइबर क्राइम महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र यादव चौकी प्रभारी भंवरपुर थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य फगुलाल बरिहा ने की। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राचार्य के द्वारा चौकी प्रभारी एवं उपस्थित अन्य पुलिस स्टाफ का स्वागत किया गया ।चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव ने विस्तारपूर्वक छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में बताया इसके अंतर्गत एटीएम से ठगी फर्जी आईडी द्वारा फेसबुक व्हाट्सएप के माध्यम से किए जाने वाले अपराध से बचने के उपाय बताया। चौकी प्रभारी के द्वारा लैंगिक अपराध के साथ ही अपराध से बचने के उपाय बताया गया उन्होंने छात्रों से कहा की प्रत्येक अपराध की जानकारी अपने घर में पुलिस में करनी चाहिए । साथ ही पॉक्सो एक्ट घरेलू हिंसा की जानकारी भी दी गयी। छात्राओं को यातायात के नियमों बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने के बारे में बताया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस से जोड़ना है। वर्तमान में हो रहे महिला संबंधी अपराध से बेहतर ढंग से निपटने में इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र यादव , प्रधान आरक्षक राजेंद्र व्यवहार , प्रधान आरक्षक मनोज मानिकपुरी, महिला आरक्षक चंद्रकला वर्मा विद्यालय के प्राचार्य फगुलाल बरिहा शिक्षक गण विजेंद्र सिंह सिदार, चक्रधर चौधरी, दीपेश ठाकुर, अरविंद नंद, रोहित शर्मा, श्रीमती बागेश्वरी धृतलहरे, करिश्मा कौशिक, रोहिणी सिदार, मुकेश बारीक, प्रकाश साहू, नारायण सिंह जगत, उपस्थित थे । इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रोहित शर्मा एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य फगुलाल बरिहा ने किया।





























