सोलर लाइटें पहले दिन से खराब, बदलने गम्भीर नहीं विभाग.

सत्यप्रकाश अग्रवाल,काकाखबरीलाल,भँवरपुर – गाँव की गलियों को रात्रि में रोशन रखने के उद्देश्य के साथ लगाई गई सोलर लाईटें पहले दिन से ही खराब, सम्बन्धित विभाग में लाईटों को बदलवाने गुहार लगा थक गए सरपंच लेकिन एक बार लाईटों को लगाकर भूल चुका विभाग उन खराब लाईटों को बदलवाने का नाम ही नहीं ले रहा है, अभी एक सप्ताह पहले ही विभाग के कर्मचारी ने ग्राम के प्रमुख स्थल पुरानी बस्ती स्थित सोलर पैनल की सभी 20 लाइटों को ही बंद कर दिया, जिस कारण इस पूरे मोहल्ले की गालियाँ अंधकारमय हो गई हैं,
मामला है महासमुंद जिले के ब्लॉक बसना की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भँवरपुर का जहाँ विगत अगस्त माह की शुरुआत में क्रेडा विभाग के द्वारा ग्राम की प्रमुख सड़कों/गलियों को रात्रि में रोशन करने के उद्देश्य के साथ कुल 6 किलो वॉट क्षमता के 3 सोलर पैनल तीन प्रमुख स्थलों पर लगाकर 60 सोलर लाइटें इतने ही खम्बों पर लगाई गई थी जिनमें 18 खम्बों की 18 लाइटें लगने के दिन से ही खराब हो गईं।
उक्त खराब लाइटों को बदलवाने के लिए सरपंच कृष्ण कुमार पटेल सम्बन्धित विभाग से अनेकों बार गुहार लगा चुके हैं मगर विभाग उन्हें नही बदल रहा है,
सरपंच बताते हैं कि जब भी विभाग में उक्त खराब सोलर लाइटों को बदलवाने कहा जाता है तो विभाग के सम्बन्धित अधिकारी के द्वारा खराब लाइटों को बहुत जल्द बदलवाने का आश्वासन तो मिलता है लेकिन लाइटें हैं कि आज तक बदली नहीं गई उल्टे एक पैनल की पूरी लाइटें ही बंद कर दी गईं,
गाँव मे लगाई गई लाईटों का विवरण
गांव के प्रमुख रानी सागर तालाब के चारों तरफ व शिव मंदिर प्रांगण में 2 किलो वॉट क्षमता की 20 लाइटें 20 खम्बों पर जिनमें 7 लाइटें खराब
ग्राम पंचायत भवन, गढ़ मैदान के रास्ते तथा प्रमुख मार्ग पर 2 किलो वॉट क्षमता की 20 लाइटें ,20 खम्बों पर जिनमें 6 लाइटें खराब
पुरानी बस्ती स्कूल तथा गली 2 किलो वॉट क्षमता की 20 लाइटें 20 खम्बों पर जिनमें 5 लाइटें खराब (वर्तमान में सभी लाईटें बन्द)
उल्लेखनीय है कि इन दिनों रूर्बन क्लस्टर के तहत चयनित ग्रामों में सोलर लाइट्स लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है जिनमें प्रत्येक वह ग्राम जहाँ ये लाइटें लगाई गईं है, खराब लाइटों की यही शिकायत कायम है, लगता है जैसे कार्य को जल्द पूर्ण करने की हड़बड़ी में ठेकेदार लाइटों की गुणवत्ता को दरकिनार कर बैठे हैं, यदि सम्बन्धित विभाग ने जल्द इन खराब लाइटों को नहीं बदला तो रूर्बन क्लस्टर के और अन्य कार्यों की ही भाँति यह कार्य भी केवल कागजों तक सीमित होकर रह जायेगा, जिसका लाभ आम जनों को नहीं मिलेगा।
क्या कहते है अधिकारी:-
ठेकेदार ने सभी लाइटें एक साथ मंगवाई थी जिनमें कुछ लाइटें खराब निकली हैं, नई लाइटें आते ही खराब लाइटों को बदल दिया जाएगा…
नन्द कुमार गायकवाड़
जे ई
क्रेडा विभाग
महासमुंद
सरपंच का कहना है कि:-
विभाग का कर्मचारी हर तीन दिन में उक्त लाइटों को चेक करने आता है,खराब लाइटों को बदलने की बात कहता और चला जाता है,
-कृष्णकुमार पटेल
सरपंच
(ग्राम पंचायत भँवरपुर)


























