समाज में दिव्यांगों और बालिकाओं को बराबरी का अधिकार दिलाना मेरे जीवन का मकसद : सम्पत

सेवा समर्पण यात्रा में विकलांगों की पीड़ा महसूस कर सम्पत ने एक का ईलाज कराने तथा एक को ट्राई सायकिल देने की घोषणा की
शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल:नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक श्री सम्पत अग्रवाल जी ने समाज में दिव्यांगों और बालिकाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने को ही अपने जीवन का मकसद बना लिया है। उनका कहना है कि जब कोई विकलांग बच्चा समाज से सहयोग न मिलने के कारण जीवन में हार मान चुका हो, उसमें एक बार फिर से कुछ कर दिखाने का जुनून देखना अच्छा लगता है। उनके छोटे-छोटे सपनों के इर्द-गिर्द एक नया समाज बनते देखना अच्छा लगता है।

सम्पत अग्रवाल एवं उनके द्वारा संचालित नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से लगभग अब तक 200 सौ से अधिक दिव्यांगों की पेंशन लगवाना और लगभग ढ़ाई सौ से अधिक दिव्यांगों और महिलाओ को विभिन्न योजना के तहत ऋण उपलब्ध करवाने के साथ लगभग 50 से अधिक दिव्यांगों को ट्राई सायकिल प्रदान किये है, कई दिव्यांगों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं शासन से मिल रही योजनाओं का लाभ दिलवाना उनकी सक्रियता का नतीजा है।

आज बसना विधानसभा के ग्राम भूलका, जोगीपाली, पौसरा, पौसरा(डीपा), एवं जगत में सेवा समर्पण यात्रा के दौरान दिव्यांग लोगों से उनकी मुलाकात हुई, दिव्यांग व्यक्ति के परिजनो ने समस्या को बताते हुए कहा कि कु. अमृत बाई पटेल ‘उम्र 27 वर्ष ये बहन जन्म से पोलियो जैसे गंभीर रोग से ग्रसित है लोगों का मानना है कि पोलियो जैसे गंभीर बीमारी का होना मतलब जन्म से लेकर मृत्यु तक यह बीमारी व्यक्ति को जकड़े रखता है ना व्यक्ति को मरने देता है ना जीने देता है इस बीमारी का इलाज अब हुआ है, पोलियो से बचने के लिए शासन भी कई योजना एवं गांव-गांव में आंगनबाड़ी, मितानिन एवं स्व सहायता समूह के माध्यम से पोलियो से वंचित होने से बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है अभियान के चलने पर पहले की अपेक्षा में पोलियो से ग्रसित मरीजों को कम देखा जा रहा है।

मयंक दास पिता शिवदास उम्र 6 वर्ष ग्राम-जगत में निवासरत है मयंक के पिता ने बताया कि मयंक का दाया हाथ मुड़ा हुआ है यह जन्म से है इस हाथ से मयंक कोई कार्य कर नहीं पाता, इलाज के लिए कई हॉस्पिटल घूम चुके हैं लेकिन अब तक हाथ सही हो नहीं पाया है, मयंक के इलाज के लिए सम्पत अग्रवाल ने संबंधित हॉस्पिटल में बात कर इलाज की प्रक्रिया प्रारंभ कराए जाने की बात कही हैं। और दिव्यांग कु.अमृत बाई पटेल को ट्राई साइकिल समिति के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।






























