सरायपाली

सरायपाली: नेशनल लेवल कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप में खीरसागर हुए शामिल

सरायपाली: छत्तीसगढ़ राज्य में पीएमश्री योजना अंतर्गत राज्य के विभिन्न पीएमश्री शालाओं के 100 शिक्षकों को समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा तीन दिवसीय नेशनल लेवल कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप फॉर स्टेम टीचर के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर (आईसर) पुणे महाराष्ट्र में 7 से 9 जनवरी 2025 तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को साइंस, टेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स, इंजीनियरिंग, एस्ट्रोनॉमी आदि विषयों पर आईसर संस्था के डीन,प्रोफेसरों एवं साइंटिस्टों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला सिंघोड़ा के सहायक शिक्षक (विज्ञान) खीरसागर चौहान प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षण पाकर उसका लाभ बच्चों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!