भिलाई

छेड़छाड़ से तंग आकर लड़की ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगा ली आग

(भिलाई). छेड़छाड़ से तंग आकर एक लड़की ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली है। घटना में बुरी तरह से झुलसी लड़की की मौत हो गयी है। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम शशिकांत कोमा है, जो दुर्ग के आदित्यनगर का रहने वाला है। मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। मृतिका 10 वीं की छात्रा थी।
दरअसल मृतिका छात्रा 10 अप्रैल को किसी काम से घर के बाहर निकली हुई थी, जो वापस अपने घर लौट रही थी। इस दौरान दुर्ग आदित्यनगर निवासी शशिकांत ने जबरन उसका रास्ता रोका और छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने इस दौरान छात्रा के साथ एक सेल्फी भी खींच ली। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी युवक की इस हरकत से छात्रा डरे सहमे अपने घर पहुंची और खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।
छात्रा को जलता देख परिजनों ने उसके उपर लगी आग को जैसे-तैसे बुझाया और गंभीर अवस्था में उसे सेक्टर-9 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान पीड़िता ने इस पूरी घटना की जानाकरी अपने परिजनों को दी थी, जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी शशिकांत कोमा के खिलाफ धारा 341, 354, 506 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ इस घटना में छात्रा 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुकी थी। सेक्टर-9 के एक अस्पताल में इलाज जारी था। इस दौरान सोमवार को छात्रा की मौत हो गई।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!