छत्तीसगढ़

सरायपाली : अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 2 व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक   दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेघा टेंभुलकर व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों को दिवाली त्यौहार के मद्देनजर देखते हुए MV एक्ट एवं वाहन चेकिंग पर कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ है कि दिनांक 04.01.2022 को थाना प्रभारी सिंघोड़ा उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू एवम थाना सिंघोड़ा स्टाफ द्वारा  NH 53 रोड गनियरिपाली रवाना होकर NH 53 में ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि ओडिशा की ओर से सफेद रंग का टाटा ज़ेस्ट कार क्र 0 OD 31 E 4099 आते दिखाई दिया जिसे रोका गया जिसमे 02 व्यक्ति सवार थे नाम पता पूछने पर वाहन चालक अपना नाम 1. विकाश मालिक पिता कुशाद्वज मालिक उम्र 27 साल निवासी खमार थाना मनमुंडा जिला बौद्ध उड़ीसा बगल सीट में बैठा व्यक्तिअपना नाम निर्मल बिस्वाल पिता हेमन्त बिस्वाल उम्र 26 साल निवासी कुरुमुण्डा थाना मनमुण्डा बौद्ध उड़ीसा का होना बताएं वाहन को चेक करने पर डिक्कीमें 24 पैकेट में खाकी रंग सेलोटेप में लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा को बिक्री हेतु मध्यप्रदेश ले जाना बताएं जिनके कब्जे से 1. एक प्लास्टिक बोरी में 24 पैकेट सेलो टेप से लिपटा हुआ कुल 24 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 480000 रूपये, 2.  परिवहन का वाहन सफेद रंग का टाटा जेस्ट कार क्र0 OD 31 E 4099 कीमती 5,00,000 रूपये, 3. 02 नग मोबाइल किमती 9000रुपये जुमला 989000 रुपये को जप्त कर आरोपीयो को गिरफतार किया गया है ।सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू एवं हमराह स्टाफ का योगदान रहा ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!