छत्तीसगढ़

क्षेत्र में शुरू हुआ पलायन का सिलसिला पटेवा पुलिस ने 130 मजदूरों को यूपी ले जा रही बस को पकड़ा

छत्तीसगढ़ में अभी बारसात की मौसम ठीक से गया भी नहीं है, धान की फसल अभी खेतों में ही खड़ी है। सामने दीपावली जैसा त्योहार है, लेकिन फिर भी पिछले कुछ दशकों से राज्य को सबसे ज्यादा दंश देने वाले पलायन का सिलसिला शुरू हो गया है। पटेवा पुलिस ने एन एच 53 पर 130 मजदूरों को यूपी ले जा रही एक बस को पकड़ा है। सभी मजदूर पिथौरा, पटेवा, खट्टा, जलकी आदि गांवों के रहने वाले हैं। इन्हें मजदूर दलाल 20 हजार से 1 लाख रुपये तक एडवांस देकर अपने साथ यूपी ले जा रहे थे। बस में सवार मजदूरों ने दलाल का नाम जेके गुप्ता और नन्दू महंती बताया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने श्रम विभाग को सूचना दे दी है। पलायन कराकर मजदूरों को ले जा रही बस को जब पुलिस ने रोका तो देखा कि मां-के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी थे। इसका मतलब यह हुआ कि बच्चों की पढ़ाई का उन्हें कोई खयाल नहीं है। पलायन रोकने के लिए राज्य सरकारों ने पिछले दो दशकों में कई उपाय किए। लेकिन राज्य से पलायन का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। आश्चर्य का विषय ये है कि अब तक धान कटाई, मिसाई और फिर उसे बेचने के बाद ही मजदूरों के पलायन का क्रम शुरू होता था। लेकिन इस बार इतनी जल्दी पलायन वाकई चिंता की बात है। राज्य सरकार और श्रम विभाग को इस ओर अवश्य कोई सीरियस प्रयास करने की जरूररत है।

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!