सरायपाली

मोटर साइकिल चोरी करने वाले 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सरायपाली (काकाखबरीलाल).पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मेघा टेमभुलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विकास कुमार पाटले के मार्गदर्शन में क्षेत्र मे लगातार चोरी,नकबजनी के अपराधों पर अकुंश लगाने सतत प्रयास किया जा रहा था कि आज दिनांक 09/08/2020 को आरोपीयान 1- मुकेश पटेल पिता घसिया पटेल उम्र 19 साल, 2- सेतकुमार पटेल पिता धनेश्वर पटेल उम्र 26 साल, 3- शोभाराम पटेल पिता महेशराम पटेल उम्र 35 साल सभी साकिनान लाखनपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद(छ.ग.) द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी किये गए दो नग पुराना स्पेलेण्डर प्लस बिना नंबर मोटरसाइकिल जुमला कीमती 20 हजार को बिक्री करने हेतु बस स्टैण्ड सरायपाली के पास ग्राहक की तलाश कर रहे थे कि मुखबीर सूचना मिलने पर उपरोक्त आरोपियों से पूछताछ किया गया जो उपरोक्त मोटरसाइकिल को चोरी करना स्वीकार किये जिसे समक्ष गवाहो के जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 04/2020 धारा 41(1+4)जा फ़ौ /379,34 IPC कायम कर आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!