सरायपाली: केना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

सरायपाली अंचल में दिनांक 07/09/2025 दिन रविवार को शासकीय प्राथमिक शाला केना में शुभा सेवा संस्थान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सरायपाली एवं माधव कृपा ट्रस्ट सरायपाली के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य रूप से श्रीमती मालती नवरतम भोई (सरपंच ग्राम पंचायत केना) एवं डॉ. सुजाता पटेल (डायरेक्टर शुभ नर्सिंग होम) डॉ. भागेश्वर पटेल (संचालक शुभा नर्सिंग होम) उपस्थित रहे। इस शिविर में शुभा नर्सिंग होम, सरायपाली की डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान की।
इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ अंचल के 70 से अधिक लोगों ने लिया। इस शिविर में कमजोरी, जोड़ों के दर्द, दमा-अस्थमा, शुगर, बीपी, चर्म रोग, रक्ताल्पता, मासिक धर्म संबंधी समस्या, गर्भवती माताओं की समस्या तथा सर्दी-खांसी के मरीजों की जांच की गई एवं मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ भी प्रदान की गईं।
शिविर में उपस्थित गर्भवती माताओं के लिए सोनोग्राफी संबंधी जानकारी तथा सिजेरियन एवं सामान्य प्रसव (डिलीवरी) से जुड़ी समस्याओं पर विशेष परामर्श दिया गया। साथ ही महिलाओं को प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात देखभाल के विषय में मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। एवं साथ ही पर्यावरण एवं स्वच्छ वातारण के लिए वृक्षारोपण किया गया
डॉ. भागेश्वर पटेल जी ने बताया कि शुभा सेवा संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। आने वाले समय में भी ऐसे और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके और समाज स्वस्थ एवं सशक्त बन सके।

























