पटेवा

पटेवा: पति ने की पत्नी की पिटाई मामला हुआ दर्ज

पटेवा  ।  आरक्षी केद्र अंतर्गत  घरेलू बातों को लेकर पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी जिस पर मामला दर्ज किया गया  है। राधिका कोसरिया  ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद की निवासी है । कक्षा 10वीं तक पढी लिखी है ।  घरेलू काम करती है । दिनांक 07/09/2025 के शाम को महतारी वंदन का पैसा निकालने पति कौशल प्रसाद कोसरिया के साथ च्वाईस सेन्टर झलप गई थी । च्वाईस सेन्टर में पैसा नही निकलने से दोनो पैदल वापस अपने घर जा रहे थे, शाम करीबन 04.00 बजे गांव के तालाब के पास पहुंचे थे कि पति कौशल प्रसाद कोसरिया द्वारा  घरेलू बात को लेकर  गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है, मारपीट से  सिर एवं दोनो हाथ में चोट आकर दर्द हो रहा है । घटना को चैतूराम देवांगन व अन्य लोग देखे सुने व बीच बचाव किये है ।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!