महासमुंद

महासमुंद : फार्मासिस्ट ग्रेड-02 के सीधी भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 11 सितम्बर तक आमंत्रित

स्वास्थ्य विभाग द्वारा फार्मासिस्ट ग्रेड-02 के रिक्त पदों की पूर्ति सीधी भर्ती के माध्यम से किए जाने हेतु आवेदन मंगाए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को आवश्यक स्क्रूटनी उपरांत डाटा एंट्री कर लिया गया है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से लिखित रूप से दावा-आपत्ति आवश्यक प्रमाणित अभिलेखों सहित 11 सितम्बर 2023 शाम 5ः30 तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा एवं निराकरण पश्चात अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी दावा-आपत्ति सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट पर या संबंधित कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!