महासमुंद

फोटो खीचने आये दो अज्ञात लोग घर से ले उडे़ कीमती जेवरात

तेदुकोना @ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र में   जानकी साहु ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम साल्हेभाठा की रहने वाली है। घरेलु काम करती है कि दिनांक 14/10/2024 को अपने घर में दिन के 12.00 बजे करीबन पोताई कर रही थी उसी समय मोटर सायकल में अज्ञात दो आदमी  घर आये और बोले कि आवास आया है फोटो खिचवाना है कहने पर  अपने ठीक है बोली और फोटो खिचवाने चली गयी उसी समय फोटो खिचने वाले दोनो आदमी सोना चांदी के गहने पहने हो निकाल दो फोटो ठीक से नहीं आ रहा है कहते हुये गहना को निकालने कहने पर  निकाल के रख दी और फोटो खिचवाने में लग गयी और उसके बाद राशन कार्ड दो कहने पर राशन कार्ड खोजने लग गयी उसी समय गहने को निकाल के रखी थी जिसको देखी तो वहां पर नहीं थी जिसके बाद फोटो खीचने आये दोनो आदमी  घर से तुरंत चले गये जिसके बाद  खोज पता कि तो  जेवर एक जोडी कान के सोने के टाप्स, 4 गेहू दाना व एक सोने का लाकेट पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 35,000 रू0 नहीं था तब  चोरी कर ले गये है की शंका होने पर पडोस की लता खैरवार को बतायी और दोनो रिपोर्ट करने थाना आये है ।  गहने एक जोडी कान के सोने के टाप्स, 4 गेहू दाना व एक सोने का लाकेट पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 35,000 रू0 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है।  पुलिस ने303(2)-BNSके तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!