महासमुंद

तेदुकोना: गाली गलौज करने से मना करने पर हाथ मुक्का  बीयर बाटल से मारपीट

तेदुकोना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का  बीयर बाटल से मारपीट का मामला सामने आया है।डिगेन्द्र बघेल ने पुलिस को बताया कि वह   ग्राम बुन्देली में रहता है। खेती मजदुरी का काम करता है। कक्षा 08 वीं तक पढा है । दिनांक 24.07.25 के रात्रि करीब 09/30 बजे शराब भट्ठी भूरकोनी में शराब लेने गया था। वहीं पर शराब भट्ठी के सामने कुछ देर बाद देखा भूरकोनी के धन्नु ठाकुर व पोखराज यादव किसी व्यक्ति से वाद विवाद हो रहे थे तब मैं उनको बोला लडाई झगडा क्यो हो रहे हो कि दोनो एक राय होकर  गाली गलौज करते तु हम लोगो को पुछने वाला कौन होता है कहकर दोनो बोले कि आज तुझे जान सहित खत्म कर देंगे कहते हुए धन्नु ठाकुर बीयर बाटल से सिर सामने में मारा  सिर फट गया खुन निकलने लगा दोबारा फिर मारा तो अपने बचाव के लिए रोका तो दाहिने हाथ की चिनी उंगुली और अनामिका उंगुली में बीयर बाटल से कट गया पोखराज यादव हाथ मुक्का झापड से छाती कंधा  में मारने लगा उसी समय भूरकोनी का हरीराम सागर लडाई झगडा क्यों हो रहे हो बोला तो दोनो एक राय होकर उसको भी गाली गलौज करते तु बीच में क्यों पड रहा है तुझे भी आज जान सहित खतम कर देगे बोलकर धन्नु ठाकुर बीयर बाटल से हरीराम सागर के बांये गाल एवं बांये होठ के पास मारा उसका गाल एवं होठ के पास कट गया खुन निकलने लगा । पोखराज यादव हाथ मुक्का झापड से हरीराम सागर के बांये आंख के पास मारा जिससे उसको सुजन हो गया।  बचाव बचाव चिल्लाया तब भूरकोनी के भानूराम ठाकुर और कमलेश साहू आकर बीच बचाव किये लडाई झगडा को भानुराम ठाकुर एवं कमलेश साहू देखे व सुने एवं बीच बचाव किये ।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 118-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!