सरायपाली

कांग्रेस की वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा के चारों मण्डलों ने दिया एकदिवसीय धरना

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लेकर आज जय स्तंभ चौक में भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. किसानों के धान खरीदी में 15 दिन देरी किए जाने के विरोध में सरायपाली के चारों मण्डलों में यह कार्यक्रम एक ही समय पर आयोजित किया गया था.
सरायपाली मण्डल में धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल चौहान ने कहा कि 2500 रूपए में समर्थन मूल्य में धान खरीदी का वादा कांग्रेस सरकार ने किया था, लेकिन केवल एक ही बार खरीदा और दूसरी बार खरीदने की बारी आई तो कम खरीदना पडे“ उस उद्देश्य से तारीख को आगे बढ़ा दिया. नरूआ, गरवा, घुरवा, बारी योजना के तहत बने गोठान में भी मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा नहीं है और मवेशी मर रहे हैं. ठीक ढंग से संचालन भी नहीं हो रहा है. वहीं पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल ने कहा कि अगर भुपेश सरकार 2500 रूपए में किसी भी हाल में धान नहीं खरीदेगा तो उन्हें चौन से सोने नहीं दिया जाएगा. हर गांव के हर किसान हल्ला बोलेंगे और इसके लिए अगर सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ी तो भी हम तैयार हैं. वहीं आगे उन्होने कहा शिक्षक व पुलिस भर्ती एवं शिक्षकों का संविलियन अधर में लटका हुआ है.
श्रीमती सरला कोसरिया प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने अपने उद्बोधन में कहा लुभावने घोषणा पत्र से कांग्रेस सत्ता में आई है. एकादशी त्यौहार के बाद शादी, ब्याह, मकान बनाने आदि कार्य के लिए सभी किसान भाईयों को पैसे की सख्त आवश्यकता है. 15 दिन धान खरीदी की तिथि बढ़ाए जाने से किसान आवश्यकता को पूरा करने के लिए व्यापारियों के पास औने पौने दाम पर धान बेचने के लिए मजबूर हैं.
मण्डल अध्यक्ष धनेश नायक ने कहा कि अभी पूरे प्रदेश में छोटे किस्म के धान की कटाई जोरों से चल रही है. धान को रखने के लिए जगह नहीं होने के कारण 1300 से 1400 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसान घाटे में धान बेचने के लिए मजबूर हैं. वहीं 2500 रूपए समर्थन मूल्य में धान लेने की घोषणा की गई है, लेकिन दो-तीन किश्त में किसानों के खाते में राशि जमा हो रहा है. सरकार एक ही किश्त में किसानों को राशि देकर अपना वादा पूरा करें.
संजय शर्मा भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 65 रूपए धान के मूल्य में बढ़ोत्तरी किया है. राज्य सरकार 2565 रूपए में किसानों से धान की खरीदी करे. विपीन उबोवेजा ने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादे का जवाब यहां की जनता लोक सभा के चुनाव में 11 सीट में से 9 सीट भाजपा की झोली में दी है. इसी तरह नगर पालिका चुनाव में भी सबक सिखाना होगा. चंद्रकुमार पटेल ने कहा कि किसानों से कम धान खरीदना पडे“ इसके लिए सरकार पटवारियों को किसानों का फसल जांच के लिए भेज रही है. कामता पटेल ने कहा कि वादा अनुसार दो वर्ष के किसान का बोनस को सरकार दे और जो व्यापारियों के पास कम दामों में किसान धान बेच रहे हैं उसकी नुकसान की भरपाई भी सरकार करे. इस अवसर पर मुख्य रूप से घांसीराम अग्रवाल, दासरथी यदु, जसपाल सिंह उबोवेजा, तजिन्दर उबोवेजा, रेशम पटेल, प्रकाश पटेल, प्रमोद सागर, डॉ आशीष दास आदि उपस्थित थे. इसी तरह बलौदा मण्डल अंतर्गत धरने में छत्तर सिंह नायक वरिष्ठ भाजपा नेता , विजय प्रधान, प्रदीप साहू मण्डल अध्यक्ष बलौदा, चंद्रहास पण्डा, नेपाल बिशी, उपेन्द्र साहू, नरेश तिवारी, अनंतराम कर, उग्रसेन चौधरी, केशव साहू, संतलाल साहू, संजीव मेहता, नरेन्द्र प्रधान, प्रभाष मिश्रा, निलाम्बर ताण्डी, सरोज सेठ, सुरेश नाग, रोहित सिदार, चुन्नीलाल यादव, महेश भोई, प्रेमलाल, गिरीश साहू, सहदेव बारिक, पद्मन प्रधान, सुभाष साहू आदि उपस्थित थे.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!