पटेवा: टोल प्लाजा पार्किंग से टोल कर्मचारी की बाईक ले उडे चोर

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। लक्ष्मीलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम डुमरपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी है । स्नातकोत्तर तक पढा लिखा है । टोल प्लाजा ढांक में वेलिडिटर का काम करता है । दिनांक 29.10.2025 को टोल प्लाजा ढांक में शाम 04 बजे से रात्रि 12 बजे तक डियूटी था । दिनांक 29.10.2025 को शाम 04.00 बजे टोल प्लाजा ढांक में डियूटी में आने के पश्चात अपना मोटर सायकल हीरो सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GH 5713 को पार्किंग स्थल में खड़ी कर डियूटी पर गया था, डियूटी समाप्ति पश्चात वापस घर जाने के लिए रात्रि करीबन 01.00 बजे पार्किंग स्थल के पास गया, तो देखा कि मोटर सायकल नही था । मोटर सायकल का दिनांक 31.10.2025 तक आस पास पता तलाश किया, पता नही चला । मोटर सायकल हीरो सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GH 5713 जिसका इंजन नंबर JA05EGH9C12030 चेचिस नंबर MBLJAR033H9C09582 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 15,000 रूपये को टोल प्लाजा ढांक के पार्किंग स्थल से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















