महासमुंद

मचगया हड़कम्प जब 50 साल पूराना वृक्ष अचानक धराशायी हो गया..

शुकदेव वैष्णव,राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल: महासमुंद जिले के सराईपाली थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 50 से 60 साल पुराना वृक्ष अचानक धराशाई होकर गिर गया, वह तो गनीमत थी कि इस दौरान दिन का समय नहीं था, वरना थाने में मौजूद स्टाफ और थाने में आने वाले लोगों को बड़ी ज़हमत उठानी पड़ सकती थी, घटना शनिवार देर रात की है, जब महासमुंद जिले में मूसलाधार बारिश से सराईपाली का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका था, इस दौरान देर रात थाने के स्टाफ लोगों को भारी आवाज सुनाई दी और जब थाने के स्टाफ ने देखा तो 60 साल पुराना वृक्ष थाने के बिल्डिंग के ठीक नीचे धराशाई गिरा हुआ था।

थाना प्रभारी एल.आर.ठाकुर का कहना है – थाने में इस घटना से थाने में खड़ी दो बाईक जिसमें से थाने के मुंशी जीवन भंडारी तथा सहायक सब इंस्पेक्टर डामन लाल नागवंशी की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई ,पेड़ के गिरने से थाने में ऊपर लगी हुई टिने की सैड भी क्षतिग्रस्त हो गई है ।

फिलहाल इस भारी भरकम वृक्ष को हटाने में विभाग लग चुका है और लोग ऊपर वाले को धन्यवाद दे रहे हैं कि कम से कम यह घटना दिन को नहीं हुई वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!