
महासमुंद(काकाखबरीलाल)। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का लगातार इजाफा हो रहा है,बात करें महासमुंद जिले की तो 02 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।एम्स रायपुर ने जांच के बाद मामले के पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है। जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने भी इसकी पुष्टि की हैं।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बसना विकासखण्ड के ग्राम कोटेनदरहा में 02 व्यक्ति संक्रमित पाया गया हैं। ये दोनों व्यक्ति क्वारंटाइन सेन्टर पर है।
प्रदेश में 6 जून को दिनभर में 84 कोरोना पॉजिटिव मिले, रायपुर में नए 15 मरीजों की पुष्टि हुई वही बात करें महासमुंद जिले में मिले 2 नए कोरोना मरीजों को मिलाकर अब राज्य में 723 सक्रिय मामले हो गए हैं।
AD#1





























