बसना

बसना: समन्वयक ने अपने संकुल अंतर्गत शालाओं का किया सघन मॉनिटरिंग..

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो,काकाखबरीलाल: संकुल केंद्र गिधली विकास खंड बसना के समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा ने अपने संकुल अंतर्गत समस्त शालाओं का सघन मानिटरिंग किया ,अपने मानिटरिंग में शासकीय प्राथमिक शाला गिधली बरडीह बैगन डीह, भदरपाली ,मोहका, खरोरा ,बरिहापाली ,गुढ़ियारी के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं का अवलोकन किया , अवलोकन के दौरान श्री मिश्रा ने शैक्षिक गुणवत्ता के 20 बिंदुओं पर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा किया श्री मिश्रा इस दौरान बच्चों के बीच बैठकर उनसे भी सवाल जवाब कर उनके स्तर को जानने का प्रयास किया एवं शिक्षकों को आवश्यक सुधार हेतु आग्रह किया श्री मिश्रा ने बताया कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं जिस के तहत शिक्षक शून्य निवेश पर नवाचार की प्रक्रिया भी कर रहे हैं ।

सम्पर्क फाउंडेशन के सम्पर्क कीट के उपयोग का भी जायजा श्री मिश्रा ने लिया,शिक्षकों की नियमित उपस्थिति,टेबलेट में उपस्थिति,विद्यार्थियों का ठहराव,कमजोर बचचो के अतिरिक्त कक्षा,माताओं के उन्मुखीकरण,एस एम सी की नियमित बैठक,त्रिवर्षीय शाला विकास योजना एवं उसके क्रियान्वयन,मध्यान्ह भोजन एवं उसकी गुणवत्ता,विभिन्न आवासीय विद्यालयों के चयन हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी,ज्ञान उत्थान अभियान के तहत,ज्ञान अभिवृद्धि,ज्ञान विकल्प,शिक्षक प्रतिस्थापन,सुगम ज्ञान एवं शिक्षा दूत ,पी एल सी का गठन और उसकी नियमित उपयोगिता,विद्यार्थी सूचकांक,सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर शिक्षकों से चर्चा कर जानकारी ली,श्री मिश्रा ने अपने संकुल के शिक्षकों द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए बधाई दी एवं ख़ुशी जाहिर किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!