
नन्दकिशोर अग्रवाल।पिथौरा-लगातार अघोषित विद्युत कटौती से नाराज क्षेत्रवासी पहुंचे विद्युत कार्यालय घेराव करने क्षेत्रवासियों का आरोप है की बारिश का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में थोड़ी सी हवा या अंधी पानी मे ही स्थनीय स्टेशन से लाइन गोल कर दो जाती है। उसके बाद लाइन आने का कोई समय नहीं होता।खास कर ग्रामीण क्षेत्रों के लाइन का बुरा हाल है। वहीं लहरौद खेतर के लोग लंबे अरसे से किसन पुर फीडर से हटा कर टाउन से जोडने की मांग कर रहे हैंयदि उनकी हव मांग पूरी हो जाती है तो क्षेत्र के लोगों को अघोषित ब्लेक आउट से छुटकारा इल जाएगा। विद्युत विभाग के जेई गिरिवर साहू द्वारा नागरिकों को कटौती के बारे में संतुष्टि जनक जवाब देना तो छोड़ दुर्व्यवहार पूर्वक जवाब दिया जाता है जिसके चलते आज बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा विभाग का घेराव करने पहुंचे थे बिजली ऑफिस! जिसकी जानकारी पुलिस विभाग को लगते हीशांति व्यवस्था बनाए रखने एसडीओपी कौशलेंद्र देव पटेल भी विद्युत विभाग के ऑफिस पहुंचे ! विद्युत विभाग के जिले के उच्च अधिकारी द्वारा दो दिवस के भीतर उचित कार्यवाही करने आश्वासन के बाद लौटे नागरिक नागरिक इस दौरान ग्राम सभा शीतला समाज के सचिव स्वप्निल तिवारी, विजय नायक ,वीरेंद्र तिवारी ,सुनीलअग्रवाल,मनराखन ठाकुर, तुलाराम पटेल,रामअवतार सोनी, सुरेन्द्र साहु ,भरत रावल, प्रकाशराय ,कुलदीप सिन्ग,राकेश मरावी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

























