छत्तीसगढ़

इन राज्यों में आज बारिश होने की संभावना, जानिए अपने प्रदेश की मौसम का हाल

उत्तर भारत में गर्मी ने कहर बरपा रखा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य बीते कई दिनों से हीट वेव (Heat Wave) की चपेट में हैं. दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में आज यानी मंगलवार को भी हीट वेव की स्थिति रहेगी, जबकि कल से दिल्ली पंजाब व हरियाणा में हीट वेव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, तमिलनाडु, केरल, असम और आस-पास के इलाकों में आज बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. IMD ने आज भी हीट वेव चलने की संभावना जताई है. हालांकि, कल से तापमान में जरूर कुछ कमी आ सकती है. गुजरात में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है. अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी. मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. भोपाल में आज हीट वेव चलने का अनुमान है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां भी हीट वेव का कहर बरकरार रहने वाला है.
यूपी की बात करें तो यहां भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान पूरी तरह से साफ रहने वाला है और तेज धूप खिली रहेगी. उधर, मौसम विभाग ने बताया है कि मुंबई का मिनिमम टेम्प्रेचर 26 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. इन राज्यों में आज बारिश के आसार जहां एक ओर उत्तर भारत भीषण गर्मी के कहर को झेल रहा है तो उधर, दक्षिण भारत में बारिश हो रही है. इसके अलावा, कई अन्य राज्यों में भी हल्की बारिश से तापमान में कमी आ रही है. skymetweather के अनुसार, आज तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल आदि में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा, असम अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश के आसार हैं.

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!