तुमगांव : प्रशासन हमारे जेब में है कहते हुए धक्का मुक्की मामला दर्ज

तुमगांव थाना में नंद लाल सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खैरझिटी में रहता है , खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 11.04.2022 के रात्रि करीबन 08.00 बजे करणी कृपा प्लांट बनने के विरोध के नाम से ग्राम के निस्तारी तालाब एवं नहर से पानी लेने की बात को लेकर समस्त ग्रामवासी के द्वारा बाड़ा चौक में मीटिंग रखा गया था, मीटिंग में ग्रामीण मनीष सिन्हा, हेमलाल साह, गणेश धीवर, कुंजलाल चेलक भी उपस्थित थे उसी समय आरोपीगण द्वारा एक राय होकर दबंगई दिखाते हुए मुझे मां बहन की अश्लील गाली देते हुए एवं मीटिंग में उपस्थित नंद किशोर यादव, लखन जलक्षत्री, विशरू सिन्हा एवं महिलाओं ललिता साहू, मुन्नी सिन्हा, कांति साहू, रजवंतीन यादव को गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर करणी प्लांट में बैठे किसानो कां मरवा दूंगा एवं मेरा क्या कर लोगे कहते हुए धक्का मुक्की करने लगा। धक्का मुक्की करने से किसी को चोंट नहीं लगा है। प्रशासन हमारे जेब में है जो करना है कर लेना कहते हुए घटना स्थल से भाग गया। थाना आने पर थाना परिसर में में भी रिपोर्ट लिखओगे तो देख लेने की धमकी दे रहा था, पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.


























