महासुमंद

महासमुंद:तुम लोग कौन होते हो हम लोगो को बोलने वाले कहते पिटाई जानिए मामला

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है। संदीप साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 01  बेमचा में रहता है। कक्षा 12 वीं तक पढा किया है। खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 13/10/2025 के रात 10:30 बजे से 11:00 बजे के बीच स्वयं और लीलाधर साहू खाना खाकर टहलने हेतु पंचायत चौक की ओर निकले थे पंचायत चौक में नंदलाल, दादू निर्मलकर और अन्य लोग ताश खेल रहे थे जो गाली गलौज कर रहे थे उनको बोले की गाली गलौज क्यो कर रहे हो तब नंदलाल, दादू निर्मलकर बोले तुम लोग कौन होते हो हम लोगो को बोलने वाले बोलते हुये अपने पिता श्रवण ‍निर्मलकर को बुलाकर लाये और स्वयं व लीलाधर साहू को अश्लील गाली गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये, नंदलाल द्वारा सिर में किसी ठोस वस्तु से मारा है तथा नाक में भी चोट लगा है और लीलाधर साहू को नंदलाल निर्मलकर दांत से पीठ में काटा है तथा दादू निर्मलकर डंडा से मारपीट किया है। घटना को इन्द्रकुमार ध्रुव, योगेन्द्र कुमार साहू व देव चन्द्राकर देखे सुने व बीच बचाव करने आये इन लोगो के साथ भी गाली गलौज कर रहे थे। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!