छत्तीसगढ़
सरायपाली: दो महिना का एक साथ चावल मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर

सरायपाली ब्लाक के अंतर्गत गांव गांव में शासन के निर्देशानुसार शासकीय राशन की दुकानों में इस समय मार्च तक नि:शुल्क चावल प्रदान किया जा रहा है साथ ही अप्रैल माह का चावल राशन कार्ड धारी परिवार को भी साथ में प्रदान किया जा रहा है और अप्रैल माह के राशन हेतु राशन कार्ड धारी को चावल के मूल्य देना पड़ रहा है , एक साथ दो महिने का राशन मिलने से राशन कार्ड धारी परिवारो में काफी खुशी है , काकाखबरीलाल टीम ने ग्राम पंचायत चकरदा शासकीय उचित मूल्य की दुकान का जायजा लिया जहा चर्चा के दौरान ग्रामीणो ने बताया कि दो महिना का एक साथ चावल मिला है , इस सबंध में सेल्समैन नेहरू लाल मेहेर ने कहा कि दो महिना का चावल एक साथ दिया जा रहा है साथ ही उन्होने कहा कि अप्रैल में दो माह का शक्कर और नमक एक साथ वितरण किया जाएगा ..
AD#1
























