पिथौरा: बाईक की ठोकर से लगी चोट


पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सत्य कुमार जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लाखागढ में रहता है कक्षा 12 वी तक पढा है ग्राम टप्पा सेवैया में टेलर का काम करता है कि दिनांक 12.05.24 को रात करीबन 09 बजे भांजा दामाद रामकुमार मनहर अपने साढू देवेन्द्र सोनवानी के साथ खाना खाने के बाद टहलने के लिये पैदल निकले थे जो पिथौरा से सरायपाली मार्ग एनएच 53 रोड काके ढाबा टप्पासेवैया के पास पहुंचे थे कि उसी समय रात्रि करीब 09.30 बजे मो.सा. क्रमांक CG 06 P 7545 का चालक गजेन्द्र अग्रवाल द्वारा अपने मो.सा. को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये रामकुमार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसे ईलाज हेतु सेतकुंवर नर्सिग होम लाये थे घटना के संबंध में देवेन्द्र सोनवानी द्वारा फोन से सूचना दिये सूचना पाकर तत्काल सेतकुंवर अस्पताल जाकर देखा तो रामकुमार के सिर, चेहरा, हाथ, पैर में चोट आया था जहां से प्राथमिक उपचार बाद रेफर करने पर रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में ईलाज हेतु भर्ती किये है जहां उनका ईलाज चल रहा है। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.































