सरायपाली

सरायपाली:कोलता समाज ने देनीशा प्रधान का किया सम्मान

सरायपाली (काकाखबरीलाल).बाबा विसासहे कुल कोलता समाज सरायपाली द्वारा छग माध्यमिक शिक्षा मंडल हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के टॉप टेन में 9 वा स्थान प्राप्त कसलबा निवासी कु देनिशा प्रधान को शुभकामना व बधाई देते हुए मोमेंटो श्रीफल,अंगवस्त्र से सम्मान किया।संभागीय अध्यक्ष श्री गिरधारी साहू प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर भोई आंचलिक उपाध्यक्ष जयंत बारीक ने डेनिसा के इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए समाज का गौरव बताया।
संचालन आंचलिक सचिव भूपेन्द्र भोई व विधिक सलाहकार दिलीप भोई ने सभी का परिचय कराया।
इस अवसर पर कुल कार्यकारिणी सदस्य किशोर भोई, हेमसागर प्रधान,झिलमिला शाखा सभा सचिव महेश नायक,कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूर्यकांत बारीक,सचिव अशोक साहू,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरोत्तम बारीक युवा प्रकोष्ठ संभागीय उपाध्यक्ष हीरालाल प्रधान सहित परिवार के सदस्य व ग्रामवासी करुणा प्रधान, नरसिंह प्रधान, प्रमोद प्रधान,छविलाल ,कविराज साहू, अजय प्रधान, अशोक प्रधान, हेमंत प्रधान आदि उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!