सरायपाली: प्राथमिक शाला मुधा में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन


सरायपाली (काकाखबरीलाल).ब्लॉक के प्राथमिक शाला मुधा में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत( माह- मार्च की गतिविधि )माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शीला विश्वास (प्रधान पाठक) द्वारा बाल्यावस्था में बच्चों की उचित देखभाल पोषण और उनका सर्वांगीण विकास के संबंध में उपस्थित माताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा इस आयु में बच्चों का बौद्धिक एवं शारीरिक विकास तीव्र गति से होता है, इसके लिए बच्चों को पर्याप्त अवसर और माहौल मिलना चाहिए।
इसी उद्देश्य को लेकर माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया। माता ही प्रथम गुरु होती है, बच्चों की स्कूल आने से पहले की तैयारी आनंदमय माहौल में खेलकूद के साथ होनी चाहिए। बच्चों के सर्वांगीण विकास का दायित्व पूरे परिवार एवं समाज का होता है। माताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में मुख्य भूमिका निभाती है। माताओं को अपने घर की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देती है।
बच्चों को खाना बनाते समय सब्जी, गिनना, छोटा बड़ा की पहचान, रंगों की पहचान आदि सीखा सकते हैं। उन्हें अपनी भाषा में गीत कहानी आदि सुनाना जिससे बच्चों में सुनने एवं कल्पना करने की क्षमता का विकास होता है। इस प्रकार बच्चों को घर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा देने माताओं को प्रोत्साहित किया गया।



























