बागबाहरा: पीकप वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को मारी ठोकर

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पीकप वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। ईश्वर महानंद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उपरोक्त पते मे रहता है नगर पालिका मे कम्प्यूटर आपरेट है। रोज की तरह अपनी ड्यूटी के लिए दिनांक 08/10/2025 को 10/45 बजे घर से मो0सा0 CG 06 HA 7162 से निकलकर ड्यूटी जा रहा था जैसे ही करीब 11/15 बजे स्टैट बैंक के पास NH 353 पहूंचा था उसी समय सफेद रंग की शोल्ड मैक्स महिन्द्रा पीकप जिसमे नंबर नही था का चालक अपनी वाहन को काफी तेज व लापरवाही पूर्वक अपनी वाहन को पीछे से चलाते लाकर मोटर सायकल मे साईड से एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल समेत गिर गया तब वहां खडे लोगो ने उठाकर CHC बागबाहरा ईलाज के लिये लकर गये है वही कुछ देर बाद दोस्त आशिष हरपाल पास आकर बताया कि वह एक्सीडेंट करने वाला गाडी का मालिक रामलाल निषाद ग्राम नरतोरा का रहने वाला है उसका ड्रायवर गाडी को चला रहा था तब वाहन स्वामी का नाम पता लगा है, सफेद रंग की पीकप वाहन के चालक के द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक अपनी वाहन को चलाते लाकर मोटर सायकल को एक्सीडेंट किया है जिससे सिर, माथे, पीठ, कमर, दोनो हाथ, घुटना नाक, चेहरा मे चोटे आयी है, पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















