पिथौरा
पिथौरा : किशनपुर चौक के पास अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस को 31 मई को मुखबीर सूचना मिली की ग्राम रामपुर जंगल तरफ से एक व्यक्ति प्लास्टिक थैला में रखकर महुआ शराब बिक्री हेतु लेकर पैदल ग्राम किशनपुर कि ओर आ रहा है सूचना पर पुलिस की टीम बार रोड किशनपुर चौक के पास खडे थे कि एक व्यक्ति रामपुर कि ओर से पैदल आ रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेन्द्र ठाकुर पिता गोपाल ठाकुर उम्र 38 वर्ष साकिन किशनपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया उसके कब्जे की सफेद रंग की प्लास्टिक थैला की तलाशी लेने पर थैला के अंदर एक 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में 03 लीटर हाथ भट्टी निर्मत महुआ शराब किमती 600 रूपये मिला उक्त शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 34(1)(A)-LCG के तहत मामला दर्ज किया है.
AD#1



























