छत्तीसगढ़
महासमुंद : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 अक्टूबर को

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि स्व. राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा रविवार 10 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10.30 से दोपहर 01ः00 बजे तक परीक्षा केन्द्र शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुन्द में आयोजित किया गया है। उक्त परीक्षा में सम्मिलित पात्र विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र खंड प्रभारी आदिवासी विकास महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा एवं बसना से प्राप्त किया जा सकता है।
AD#1
























