सरायपाली

युवक ने की आत्महत्या

सरायपाली( काकाखबरीलाल).मंगलवार को शाम 6 बजे शहर के बिरेंद्रनगर निवासी एक व्यक्ति ने रौशनदान के खिड़की में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

परिजनों से मिली जानकारी अनुसार एक दिन पहले मृतक विजय यादव पिता सीताराम यादव उम्र 26 वर्ष अपनी पत्नी एवं बच्चे को बसना के ग्राम कुरचुड़ी में अपने परिवार को लेने के लिए अपने ससुराल गया था।

लेकिन वापस आया तब वह अपनी पत्नी व बच्चे के बिना घर लौटा था। घर लौटने के बाद वह बाजार से चिकन खरीदकर लाया और अपनी मां को खाना बनाकर रखने के लिए कहा और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी मां सब्जी बनाकर कमरे में गई और देखा कि अंदर कमरे में अंधेरा है और उसका बेटा रौशनदार के खिड़की में गमछा से फांसी पर लटका हुआ है।

मृतक के माता ने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है।

परिवारजनों से जानकारी मिली कि शाम 6 बजे फांसी पर लटका देखा गया, इसके बाद 6.30 बजे पुलिस 112 को सूचना दे दी गई, रात को पुलिस की उपस्थिति में परिजनों ने शव को उतारा। सुबह पुलिस द्वारा पंचनामा किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!