छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर – दुर्ग 6 लेन बायपास के लिए भू-अर्जन की कार्यवाही शुरू: कलेक्टर ने बायपास मार्ग के दोनो ओर 100 मीटर तक भूमि की खरीदी-बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

काकाखबरीलाल रायपुर – 23 फरवरी 2018/केन्द्र सरकार की भारत माला परियोजना के तहत राजधानी रायपुर से दुर्ग के बीच 6 लेन बायपास का निर्माण किया जा रहा है। बायपास निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भू-अर्जन की कार्यवाही शुरू की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ओ.पी.चौधरी ने इस बायपास निर्माण के लिए अधिसूचना जारी कर अभनपुर एवं आरंग तहसील के संबंधित ग्रामों के प्रभावित खसरा नम्बर और बायपास मार्ग के दोनो ओर 100 मीटर तक भूमि की खरीदी, बिक्री, डायवर्सन, बटांकन आदि पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार की भारत माला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ को ईकॉनामिक कॉरिडोर से जोड़ा जा रहा है। मुम्बई-हावड़ा कॉरीडोर में स्थित रायपुर-दुर्ग हाइवे के साथ ही रायपुर से धनबाद तक ईकानॉमिक कॉरीडोर बनाया जाएगा। इस परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में करीब दस हजार करोड़ रूपए की लागत से 410 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
भारत माला परियोजना से रायपुर से दुर्ग के बीच 6 लेन बायपास बनाया जा रहा है। जिसमें अंजोरा, दुर्ग रायपुर होते हुए आरंग पहुंचना बहुत ही आसान हो जाएगा साथ ही लोगों को राजनांदगांव से रायपुर एयरपोर्ट तक बाधाविहीन कॉरिडोर मिलेगा। इस बायपास के बन जाने से वर्तमान में रायपुर और दुुर्ग के बीच टैªफिक का दबाव भी बहुत कम हो जाएगा। भारी वाहन शहरों के बाहर से ही निकल जाएंगे। मुम्बई-हावड़ा रूट होने की वजह से वर्तमान में इस सड़क में भारी वाहनों का काफी दवाब है वहीं लोगों को 40 किलोमीटर का रास्ता तय करने में कई बार दो से तीन घण्टे का समय भी लग जाता है। बायपास के बन जाने से लोगों को इन समस्याओं से निजात मिल सकेगी।

जिले के इन गांवों से होकर गुजरेगा बायपास
अभनुपुर अनुभाग में – परसदा, खटटी, ढोडरा, पलौदा, कन्हेरा, टेकारी, छछानपैरी, कोलर, खोरपा, भटगांव, संकरी, सारखी, आमनेर, सलोनी, सिगारभाठा, बिरोदा, बकतरा, अभनपुर, केन्द्री, झांकी, उरला, बेलभांठा, भेलवाडीह, पचेड़ा, गिरोला, जामगांव, थनौद, कुर्रू, चेरिया, तर्रा, कठिया, नवागांव, धोरभट्टी, उगेतरा, डोमा, तामासिवनी, मोखेतरा शामिल है।

इसी तरह आरंग अनुभाग में-बिरबिरा, नरियरा, बरभाठा, चरौदा, मोखला, खपरी, गिधवा, भिलाई, लिंगाडीह, अकोलीखुर्द, अकोलीकला, गोईन्दा, निसदा, औडका, आरंग, पंघी, छटेरा, बनचरौदा व पारागांव ग्राम शामिल है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!