छत्तीसगढ़

बसना:देवर पर अश्लील गाली-गलौच और बदनाम करने की धमकी देने का आरोप, महिला ने की कार्रवाई की मांग

बसना। क्षेत्र के ग्राम बिटांगीपाली में एक महिला ने अपने देवर पर शराब के नशे में अश्लील गाली-गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने तथा कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिटांगीपाली निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह घरेलू कार्य करती है और कक्षा 12वीं तक शिक्षित है। महिला के अनुसार, 28 जून 2026 की रात लगभग 8 बजे उसका देवर प्रमोद नाग शराब के नशे में घर पहुंचा और अभद्र एवं अशोभनीय बातें करने लगा। जब महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो उसने कथित रूप से अश्लील गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे बदनाम करने की नीयत से कथित तौर पर उसका आपत्तिजनक वीडियो होने की बात कहते हुए उसे सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। इस घटना से वह भयभीत हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद उसी दिन गांव में बैठक आयोजित कर आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!