बसना
अनिल साव बने छत्तीसगढ़ पंचायत नगरी निकाय शिक्षक संघ बसना के अध्यक्ष

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल बसना:-छत्तीसगढ़ पंचायत नगरी निकाय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी ने संघ के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा, संभाग प्रभारी देवनाथ साहू,,संयोजक सुधीर प्रधान ,संयुक्त सचिव पूर्णानंद मिश्रा ,शोभा सिंह देव एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की अनुसंशा से अनिल सिंह साव को बसना का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है ,,विदित हो कि, संघीय अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत तत्कालीन अध्यक्ष विजय धृतलहरे एवं पूरी बसना कार्यकारिणी को जिलाध्यक्ष ने भंग कर दिया था,,जिस कारण नई कार्यकारिणी का गठन आवश्यक हो गया था,
अपनी नियुक्ति पर अनिल साव ने जिला एवं प्रांतीय टीम का आभार माना है,एवं संघीय अनुशासन के साथ काम कर संघ को मजबूती प्रदान करने का वचन दिया है ,
उनकी नियुक्ति पर बसना विकास खंड के शिक्षकों में हर्ष ब्याप्त है
AD#1

























