सरायपाली
बसना बालमित्रों ने थानों और चौकी में जाकर बांधी जवानों को राखी

शुकदेव वैष्णव,काकाखबरीलाल,महासमुन्द– हमर पुलिस हमर संग के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में और थाना प्रभारी अशोक यादव जी के मार्गदर्शन में बसना बालमित्र की टीम ने आज बलौदा चौकी एव सिंधोडा चौकी में जाकर के जवानों को राखी बांधे।

साथ ही साथ सरायपाली थाना और भंवरपुर चौकी में भी जाकर जवानों को राखी बांधी तथा उनसे बहनों की रक्षा का वचन लिया!

बालमित्र श्रीमती चातुरी नंद श्रीमती कुसुम कोटक श्रीमती रमोला ठाकुर श्रीमती मीना सहारे श्रीमती तंजू साव और कुमारी अर्पणा बारीक ने बसना और सराईपाली के सभी चौकियों और थानों में जाकर के सभी जवानों को राखी बांधी और बहनों की रक्षा का वचन लिया।

AD#1
























