सरायपाली :27 जून से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा

सरायपाली. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जन जागरूकता लाने एवं सुखी परिवार सुख का आधार की परिकल्पना को साकार करने हेतु 27 जून से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाना है जिसके तहत प्रथम चरण में 27 जून से 10 जुलाई तक स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा लक्ष्य दंपत्ति से सतत संपर्क कर एवं सास बहू सम्मेलन तथा मोर मितान मोर संगवारी के द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम के स्थाई विधि जैसे बिना चीर फाड़ के पुरुष नसबंदी व महिला नसबंदी तथा अस्थाई विधि के रूप में इंजेक्शन अंतरा, छाया गोली ,निरोध, मालन एन, कॉपर टी के बारे में बताया जाएगा साथ ही ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर गर्भवती व शिशुवती महिलाओं का विशेष जांच एवं परामर्श किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में 11 से 24 जुलाई तक प्रेरित हुए लक्ष्य दंपतियों को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराया जाएगा जिसके तहत बिना चीर फाड़ पुरुष नसबंदी व प्रसव के तुरंत बाद महिला नसबंदी अपनाने वाले हितग्राहियों को ₹3000 एवं प्रेरक को ₹400 इसी तरह सामान्य महिला नसबंदी करवाने पर ₹2000 व प्रेरक को ₹300 तथा गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा लगाने वाले महिला को ₹100 प्रति 3 माह में एक बार प्रति इंजेक्शन लगाने पर दिया जाना है। प्रसव के तुरंत पश्चात पीपीआईयूसीडी लगवाने वाली महिला को ₹300 की राशि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रदान किया जाएगा स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी बी कोसरिया ने आम नागरिकों से अपील किया है कि उपरोक्त सेवायो के लाभ लेने के लिए निकटतम स्वास्थ्य कर्मचारी व मितानिन से संपर्क कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें तथा तथा विकास कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह ने बताया कि इस माह 9 व 24 जुलाई को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में भी विशेष रूप से इस कार्यक्रम से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं सभी पीएचसी में विषेशज्ञ डॉक्टर के द्वारा सेवाएं प्रदान किया जाएगा उपरोक्त जानकारी परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा प्रदान किया गया।


























