बसना

बसना :छठ्ठी कार्यक्रम में गये शिक्षक के घर चोरों ने बोला धावा सोने चांदी के जेवरात चोरी

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में चन्द्रकांत साव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 15 बंसुला डीपा का निवासी है , शिक्षक के पद पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला गनेकेरा में पदस्थ है । दिनांक 30.01.2023 को सुबह 09.00 बजे अपने परिवार के साथ घर का दरवाजा बंद कर भतीजा के घर छठ्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने बंसुला गये हुये थे लगभग 10.00 बजे मिस्त्री नरेन्द्र ने फोन करके बताया कि आपके घर के दरवाजे की कुंडी टुटी हुई है आकर देख लो बताने पर वह अपने घर आकर देखा तो दरवाजा की कुंडी टुटी हुई थी घर अंदर जाकर देखा तो लकडी के अलमारी का ताला लगा हुआ था ताला को खोलकर अलमारी के अंदर देखा तो अलमारी में रखे नगदी रकम 1,00,000 रूपये, सोने की एक माला, सोने की एक जोडी टाप्स, चांदी की एक जोडी पायल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था । पुलिस ने 380-IPC, 454-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!