खल्लारी : घर का ताला तोडकर कीमती सामान की चोरी मामला दर्ज

खल्लारी. गुनित राम ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम तुसदा थाना खल्लारी जिला महासमुंद में रहता है । 12 वीं तक पढा लिखा है टेलरिंग का काम करता है । दिनांक 05 अक्टूबर के सुबह 07.00 बजे घर से दशहरा त्यौहार मनाने परिवार सहित ग्राम बोरसी थाना फिंगेश्वर गया था । दिनांक 07 अक्टूबर के सुबह 8.00 बजे वह दशहरा त्यौहार मनाकर ग्राम बोरसी से अपने घर ग्राम तुसदा आये तो देखा कि घर के सामने गेट का ताला टुटा हुआ था, घर अंदर जाकर देखा तो मेरा बेडरूम का ताला टुटा हुआ था

,गोदरेज खुला हुआ था तथा गोदरेज के चाबी बेड पर पडा हुआ था । गोदरेज को बारीकी से चेक करने पर गोदरेज में रखे एक नग चांदी का ब्रेसलेट 54.53 ग्राम, चांदी का पायल 86.39 ग्राम कुल कीमती 1452/-रू. एवं चांदी का एक नग चौरसा 498.00 ग्राम कीमती 33000/-रू., व टेबल में रखे एक नग पुराना लेपटाप कीमती करीबन 10,000/-रू., एक नग मोबाईल समसंग कम्पनी टच स्क्रीन वाला कीमती करीबन 1500/-रू. एवं किचन में रखे एक नग इंडक्शन चुल्हा कीमती 1000/-रू, एक टिन तेल फार्चुन कम्पनी का कीमती 2000/-रू., तथा सिलाई मशीन के पास रखेएक नग बजाज कम्पनी का आयरन कीमती 250/-रू, एक नग सेटअप बाक्स कीमती 1000/-रू. कुल जुमला कीमती 50,202/-रू. नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा दरमियानी रात्रि में घर का ताला तोडकर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





























