रायपुर

दुल्हे के साथ गजब हो गया : प्रेमी ने प्रेमिका को बिना बताये कर ली शादी फिर दुल्हन को लेकर जब घर पहुंचा तो पुलिस ने पहना दी हथकड़ी

रायपुर (काकाखबरीलाल). वाकर्ई में दुल्हे के साथ गजब ही हो गया।…कहां दुल्हे का ख्वाब सेज पर गुजारने का था, लेकिन उसकी पूरी रात सेल में गुजरेगी…। प्यार में धोखा देने वाले दुल्हे को पुलिस ने शादी के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया। दरअसल रायपुर के ओमेन साहू की शादी बलौदाबाजार की एक युवती से तय हुई थी। शादी की भनक जैसे ही ओमेन की गर्लफ्रेंड को लगी, उसने अपने बेवफा प्रेमी की शिकायत खम्हारडीह थाने में लिखवा दी, जैसे ही दुल्हा ओमेन अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा, पहले से ही मौजूद पुलिस ने उसके हाथों में हथकड़ी पहना दी। पति…पत्नी और वो की इस कहानी के बाद अब लड़की वाले भी माथा पीट रहे हैं, तो वहीं बाराती भी लड़के के परिवारवालों को गरिया रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के मठपारा कचना की है। आरोपी युवक का नाम ओमन कुमार साहू 22 वर्ष है। सड्डू निवासी पीड़िता 20 वर्ष ने अपनी शिकायत में बताया है कि, कचना निवासी ओमन साहू से उसकी जान पहचान डेढ़ साल पहले हुई थी। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़ित युवती जब भी आरोपी से शादी की बात करती थी तो वो कोई न कोई बहाना कर उसे टाल दिया करता था।
इसके बाद आरोपी ने उसे बिना बताए 5 से 10 फरवरी के बीच बलौदाबाजार जिले में जाकर एक अन्य युवती से शादी कर ली। इस बात की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुये खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी ओमन साहू के खिलाफ 376 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोज शुरू की गयी।
गुरूवार की शाम जैसे ही आरोपी शादी करने के बाद दुल्हन के साथ कचना स्थित अपने घर लौटा तो वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि, आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आज न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!