सरायपाली

सरायपाली : आधार लिंक का दिया गया प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 अगस्त 2022 से प्रारंभ हो चुका है, जिसके तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन जारी किया गया है. इसमें प्रक्रियाओं को बहुत सरलता से किया जा सकता है. वर्तमान में सभी मतदाताओं के वोटर कार्ड से आधार को लिंक किया जाना है. इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशन एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी के मार्गदर्शन में संकुल केंद्र भोथलडीह में मास्टर ट्रेनर सतीश पटेल के द्वारा संकुल के समस्त शिक्षकों को वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन एवं एनव्हीएसपी पोर्टल की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया. सभी शिक्षकों का वोटर हेल्पलाइन की सहायता से वोटर कार्ड में आधार सीडिंग प्रशिक्षण स्थल पर ही कराया गया एवं उनके परिवार वालों के एपिक कार्ड में भी आधार सीडिंग किस तरह से किया जाए विस्तार से बताया गया. साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथलडीह के कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जो हमारे भावी मतदाता हैं, यदि उनकी उम्र 17 वर्ष हो चुकी है तो वह भी फार्म 6 में अपना आॅनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से या पोर्टल से कर सकते हैं. पूर्व में मतदाता बनने हेतु 1 जनवरी को ही अर्हता होती थी, किंतु इस बार चार तिथियों में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं को मतदाता बनने का अवसर प्राप्त होगा. जो 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित की गई है. उक्त प्रशिक्षण संकुल प्रभारी सुशील कुमार सेठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें संकुल केंद्र के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!