सरायपाली:23 वर्षीय युवती के पेट से निकाला गया विशाल ट्यूमर, सरायपाली के शुमा नर्सिंग होम में सफल लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन

सरायपाली। शुमा नर्सिंग होम, झिलमिला (सरायपाली) में एक और बड़ी चिकित्सीय सफलता हासिल की गई है। पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची 23 वर्षीय युवती की जांच के दौरान उसके पेट में विशाल ओवेरियन मास (Large Ovarian Mass) अर्थात बड़ा ट्यूमर होने का पता चला।
अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीज की स्थिति का गंभीरता से आकलन करने के बाद अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक के माध्यम से सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम एवं अनुभवी स्टाफ की देखरेख में अत्यंत सावधानीपूर्वक संपन्न हुआ।
चिकित्सकों के अनुसार आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के उपयोग से मरीज को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया गया तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित किया गया। सफल सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति सामान्य और स्वास्थ्य में लगातार सुधार बताया जा रहा है।
शुमा नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि संस्थान आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अस्पताल में आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के कारण मरीजों को बड़े शहरों का रुख किए बिना स्थानीय स्तर पर ही उन्नत उपचार की सुविधा मिल रही है।
































