महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई.

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो,काकाखबरीलाल: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल ,विकासखंड -बसना में 23 जुलाई को भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक, समाज सुधारक ,वकील, स्वतंत्रता सेनानी, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं भारतीय महान क्रांतिकारी आजाद नाम से प्रसिद्ध चंद्रशेखर आजाद का जयंती धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर शिक्षक प्रेमचंद साव द्वारा बताया गया कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद ने क्या-क्या महत्वपूर्ण कार्य किए ,जिससे भारत की स्वतंत्रता में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा । बाल गंगाधर तिलक के द्वारा दिए नारे “स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मै इसे लेकर रहूंगा । “चंद्रशेखर आजाद के कथन” मेरे भारत माता कि इस दुर्दशा को देख कर यदि अभी तक आपका रक्त क्रोध नहीं करता है तो यह आपकी रगों में बहता खून है ही नहीं या फिर बस पानी है।”आदि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए महत्वपूर्ण योगदान के बारे में छात्र -छात्राओं को बताया गया । इस अवसर पर छात्रों में कु.गौरी, मुस्कान परवीन, रितेश, रोशन निषाद ,सूरज ,सुमित ,कु. नीलम , डिलेश्वरी, सीमा आदि छात्र -छात्राओं ने भाषण, कविता ,देशभक्ति गीत आदि द्वारा अपने -अपने विचार प्रस्तुत किए।इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीराम साहू,शिक्षक हीराधर साव व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।





























