105 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

शुकदेव वैष्णव, महासमुंद।महासमुंद क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर मे कुछ लोग ओडिशा से गांजा लेकर महासमुंद की ओर आ रहे है जिसपर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा कोमाखान एरिया में मारुति स्विफ्ट डिजायर MH05BS4129 को रोक कर चेक किया गया जिसमे 1.राहुल उर्फ ऋतुराज यादव पिता स्व जयनाथ यादव उम्र 29 वर्ष साकिन गढ़ाबाघराय थाना बक्सा जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश
2 विजयेंद्र कुमार यादव पिता गौरीशंकर यादव उम्र 30 वर्ष
3 गुड्डू कुमार गौतम पिता स्व मुन्नीलाल गौतम उम्र 18 वर्ष निवासी सलामतपुर थाना महाराजगंज जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश
4 राजेश गौतम पिता विभूतिगौतम उम्र 25 वर्ष निवासी हेमुपुर थाना बक्सा जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश बैठे मिले और कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में 105 किलो गांजा मिला जिस संबंध में पूछ्ताछ करने पर ओडिशा मलकानगिरी कोटपाड़ से गांजा लाना और इलाहाबाद उत्तरप्रदेश गांजा को ले जाना बताये।बाद आगे कार्यवाही हेतु थाना कोमाखान में सुपुर्द किया गया उक्त कार्यवाही श्री संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद के निर्देशन में क्राइम ब्रांच टीम एवम थाना कोमाखान द्वारा की गई।



























