नौकरी-विज्ञापन

नौकरी : कोल इंडिया लिमिटेड में 108 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

कोल इंडिया लिमिटेड, CIL ने मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। वहीं उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।वैकेंसी डिटेल्स

मेडिकल स्पेशलिस्ट : 39 पद

सीनियर मेडिकल ऑफिसर : 68 पद

सीनियर मेडिकल ऑफिसर डेंटल : 1 पद

कुल पदों की संख्या : 108

आयु सीमा

सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष होना चाहिए। वहीं डेंटल व स्पेशलिस्ट के लिए 35 वर्ष तय है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कैसे करें आवेदन

कैंडिडेट्स तय फॉर्मेट में भरा हुआ आवेदन फॉर्म डिप्टी जीएम (कर्मचारी)/एचओडी (EE), एग्जीक्यूटिव इस्टैब्लिशमेंट डिपार्टमेंट, सेकंड फ्लोर, कोल इस्टेट, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सिविल लाइन्स, नागपुर, महाराष्ट्र 440001 पर भेज सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!