महासुमंद

महासमुंद:ट्रेलर की टक्कर से नगर पालिका की संपत्तियां क्षतिग्रस्त, कार्रवाई की मांग

महासमुंद। नेहरू चौक डिवाइडर से ट्रेलर की टक्कर के कारण नगर पालिका की सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है। नगर पालिका परिषद महासमुंद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने घटना को लेकर थाना महासमुंद में लिखित आवेदन देकर ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

नगर पालिका के अनुसार 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5.30 बजे ट्रेलर क्रमांक RJ 01 GD 9722 रायपुर से ओडिशा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर नेहरू चौक महासमुंद स्थित डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में डिवाइडर पर नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाए गए एक ट्यूबलर पोल और 135 वाट की एक एलईडी लाइट क्षतिग्रस्त हो गई।

नगर पालिका ने बताया कि पोल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। दुर्घटना से हुई आर्थिक क्षति का आकलन संबंधित शाखा द्वारा किया जा रहा है। नगर पालिका ने पुलिस से ट्रेलर चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त संपत्तियों की लागत संबंधित वाहन स्वामी या उत्तरदायी व्यक्ति से क्षतिपूर्ति के रूप में वसूलने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!