कॉलेज की लाइब्रेरी में चोरों ने बोला धावा, पुस्तकें चुरा ले गए चोर…

कोरिया जिले के सबसे प्राचीन महाविद्यालय शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय की सबसे पुराने लाइब्रेरी से पूरी किताब में चोरी हो गई है जिसकी सूचना थाना चिरमिरी को दे दी गई है. आपको बता दें कि कोरिया जिले का सबसे प्राचीन महाविद्यालय शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय के लाइब्रेरी से पूरे पुस्तके चोरी हो गई है. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि लाहिड़ी महाविद्यालय के पुस्तकालय से पूरी पुस्तकें चोरी हो जाना अपने आप में कहीं ना कहीं महाविद्यालय के प्रबंधन पर प्रश्नचिन्ह लगाता है. साथ ही आपको बता दें कि चिरमिरी क्षेत्र में चोरी आज इस कदर बढ़ गई है अपने आप में यह यक्ष प्रश्न बन गया है. वही जब शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य से इस पुस्तकालय की चोरी के संदर्भ में बाइट लेना चाहा गया तो बाइट देने से भी मना कर दिए.कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि चिरमिरी क्षेत्र की स्थिति आज की समय में ऐसी हो गई है कि चोर बिना किसी डर भय के चोरियों की हर सीमा को तोड़ते जा रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि चिरमिरी क्षेत्र में जिस प्रकार से शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय के पुस्तकालय से पूरी पुस्तक के चोरी हो जाना यह अपने आप में दुखद है. वहीं प्राचार्य से इस संदर्भ में बात किया गया तो उनका कहना था कि चोरियों के बारे में मैं कोई मीडिया में बाइट नहीं दूंगी. लेकिन एक बात कहना होगा कि शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय के पुस्तकालय से पुस्तक चोरी हो जाना लाहिड़ी महाविद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही मानी जा सकती है. अब देखना होगा कि शासकीय ही महाविद्यालय के पुस्तकालय की चोर कब और कैसे पकड़े जाएंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा.


























