पटेवा : ट्रेलर ने पीकप को मारी ठोकर

मोहित अग्रवाल ने पटेवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 04 बाजार पारा खरियारोड थाना जोंक जिला नुआपाडा उडिसा का रहने वाला है कि मेरे नाम से टाटा पीकप 407 क्रमांक CG 06 GN 9950 पंजीबद्ध है जिसे दिनांक 27/05/2022 को रात्रि 08-00 बजे मेरे पीकप वाहन से किराना सामान रायपुर से लोड कर एनएच 53 रोड होते खरियाररोड उडिसा ले जा रहे थे वाहन को खरियाररोड निवासी दिलीप टंडन चला रहा था कंडेक्टर साईड सीट में बैठा था कि एनएच 53 रोड स्थित कृष्णा ढाबा छिंदौली से कुछ दूर पहले ही पहुंचा था कि दिनांक 28/05/2022 के रात्रि करीबन 02-30 बजे अचानक वाहन बंद हो जाने से रोड किनारे साईड में खडा कर, इंडीगेटर चालू कर ड्रायवर दिलीप और स्वयं नीचे उतर कर गाडी चेक कर रहे थे कि पीछे रायपुर पटेवा की ओर से ट्रेलर क्रमांक RJ 51 GA 2223 का चालक अपने वाहन ट्रेलर को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर मेरे टाटा पीकप 407 क्रमांक CG 06 GN 9950 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से मेरे टाटा पीकप वाहन का ढाला एवं ढाला का चेचिस क्षतिग्रस्त हो गया है पुलिस ने 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























