महासमुंद

महासमुंद: मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते यूवक को मारी ठोकर

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते यूवक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।शेख अजीम ने पुलिस को बताया कि वह निवासी वार्ड नं 07 नयापारा महासमुन्द, थाना, तहसील व जिला महासमुन्द (छ0ग0) का रहने वाला है। दिनांक 28/06/2025 को बुआ का लडका शेख रफीक जो कि शिवालिक प्लांट में काम करता है। शिवालिक प्लांट से छु‌ट्टी मिलने के बाद रात्रि लगभग 08/30 बजे प्लांट से घर आने के लिए बाहर निकला था कि पीछे से आ रही वाहन मोटर सायकल क्र- CG04 HQ- 2127 को उसका चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते लाकर शेख रफीक को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे शेख रफीक के सिर में गंभीर चोट आई तथा शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट आई जिसे उसके सहकर्मियों द्वारा ईलाज के लिए आर0एल0सी0 अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किये। वर्तमान में शेख रफीक का आर0एल0सी0 अस्पताल महासमुन्द में ईलाज चल रहा है, उसे कुछ आराम मिलने के बाद दुर्घटना के संबंध में सूचना देने आया । पुलिस ने184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!