महांसमुद : सड़क हुआ खून से लाल 2 लोगों की दर्दनाक मौत एक घायल

तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरपुर पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाईकिल में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में 2 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है.घटना शुक्रवार देर शाम की है, एक बाइक पर सवार होकर जगदेव ध्रुव (50) और रुप सिंह ध्रुव (50) खमतराई से सिरपुर आ रहे थे. इसी दौरान दूसरे बाइक में सवार होकर विश्राम खडिया खमतराई की ओर जा रहा था. तभी दोनों की बाइकों की सिरपुर पेट्रोल पंप के पास जबरदस्त टक्कर हो गई.
घटना इतनी भयावह थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. बाइक में सवार तीनों लोग दूर जा गिरे। जगदेव ध्रुव और विश्राम खडिया के सिर में गहरी चोट लग गई. जिस कारण उनके सिर से बहुत खून बह गया. जिस खून से सड़क भी लाल हो गई. घटना के बाद आस-पास भीड़ इकठ्ठा हो गई.
रास्ते से गुजर रहे राहगीर उन्हें हॉस्पीटल ले जाते, उससे पहले जगदेव ध्रुव और विश्राम खडिया ने मौके पर दम तोड़ दिया. जबकि रुपसिंह ध्रुव गंभीर रूप से घायल है. जिसे समीप अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है. जहां उपचार जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
























